अधिकतर लोग पनीर खाना पसंद करते हैं और इसे खाने से कई बड़े लाभ भी होते हैं. जी दरअसल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से सुंदर और चमकदार बनी रहे तो पनीर का सेवन करें. जी हाँ क्योंकि इससे आपकी स्किन पर ग्लो आएगा, हालाँकि इसके लिए आपको पनीर खाने का ठीक उपाय भी पता होना चाहिए. जी दरअसल आयुर्वेद के अनुसार, पनीर के सभी गुणों को पाने के लिए बिना नमक के इसे खाना अधिक लाभकारी माना जाता है. वैसे तो आमतौर पर लोग इससे भिन्न-भिन्न रेसिपीज जैसे शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, पालक पनीर या पनीर टिक्का जैसी चीजें बनाकर खाते हैं, हालाँकि ऐसे पनीर खाने से आपको इसका पूरा लाभ नहीं मिलता.
जी दरअसल पनीर को तेल-मसाले और नमक के साथ खाने से इसके गुणों में कमी हो जाती है और स्वास्थ्य विरोधी गुण बढ़ जाते हैं. वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छाछ के अतिरिक्त दूध से बनी किसी भी चीज में नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए. जी हाँ क्योंकि ये आपको हानि पहुंचाता है. इसी के साथ कच्चा पनीर खाना सबसे लाभकारी माना जाता है और स्वाद के लिए इस पर काली मिर्च या धनिया पाउडर या चाट मसाला डालकर खा सकते हैं, लेकिन नमक न डालें. वैसे आप इसे किसी भी समय खा सकते हैं, हालाँकि रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले खाने से अधिक लाभ मिलेगा.