कई साउथ डिश (South Indian Dish) अपने स्वाद के दम पर देशभर में फेमस हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को बनाकर उनके स्वाद का लुत्फ उठाते ही हैं, चाहे वह इटली, डोसा हो या फिर उत्तपम। ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। ये अधिकांश फूड चावल के आटे और नारियल से तैयार किए जाते हैं। ऐसे ही एक फूड डिश का नाम है पुट्टू। इसको उबले हुए चावल और नारियल से तैयार किया जाता है। केरल में इसको नाश्ते के रूप में बनाकर खाया जाता है। बता दें कि, इस स्वादिष्ट डिस को तैयार करने के लिए एक बेलनाकार सांचे की सहायता ली जाती है, जिसे पुट्टू वेसल बोला जाता है। यदि आप साउथ डिस खाने के शौकीन हैं तो इस केरल के फेमस फूड को घर पर जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं इसको बनाने का तरीका।
पुट्टू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
चावल का आटा- करीब डेढ़ कप
गाजर कटा – 1/2 कप
तीनों रंगों की शिमला मिर्च- 1/2 कप
कटा हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
ग्रेटेड ताजा नारियल – 1 कप
नमक- स्वादानुसार
पुट्टू बनाने की विधि
पुट्टू बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को हल्का सा भून लें। इसके बाद आटे में थोड़ा सा पानी छिड़ककर उसे मिला लें। अब इस आटे में तीन रंगों की कटी शिमला मिर्च, हरा धनिया, कटी गाजर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। फिर एक कप ताजा नारियल लेकर उसे कद्दूकस कर लेंगे।

इसके बाद कुट्टू वेसल या फिर इडली मेकर लेकर उसमें पहले से कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल एड कर दें। इसके बाद ऊपर से पुट्टू का मिश्रण डालकर उसे कवर कर दें। अब इस कुकर के लेड पर पुट्टू के कंटेनर को रखकर करीब-करीब 15 मिनट तक रखकर स्टीम कुक करें। इसके बाद गैस बंद करते हुए 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट पकने के बाद इसे उतारकर नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है।
इसको लंच से लेकर शाम के नाश्ते तक किसी भी समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि, यदि आप साउथ डिस का पूरी तरह लुत्फ उठाना चाहते हैं तो नारियल के पत्ते पर इसको सर्व करना ना भूलें।