अध्ययन में बताया गया है कि विशेषकर युवा लोगों में इसका जोखिम अधिक देखा जा रहा है.

तली हुई चीजें हानिकारक

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि आलू और अन्य खाद्य पदार्थ जब अधिक खस्ता और भूरे होने लगते हैं तो भी एक्रिलामाइड निर्मित होता है. भुनी हुई कॉफी बीन्स में भी यह पाया गया है. इसका मतलब है कि एक्रिलामाइड आलू के चिप्स के क्रंच में, फ्रेंच फ्राइज में और टोस्टेड स्नैक्स में भी हो सकता है. ऐसे चीजों का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए.
अध्ययन के लेखक और प्रिवेंटिव एंड लाइफस्टाइल मेडिसिन जानकार डेविड काट्ज कहते हैं, इस शोध से पता चलता है कि तले हुए भोजन के अधिक सेवन से चिंता/ अवसाद का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि जिन लोगों को पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य विकार हैं इसका उनपर कैसा असर होता है, यह जानने के अध्ययन किया जाना है. सभी लोगों को ऐसी चीजों के सेवन को कम करने पर ध्यान देना चाहिए.