सत्तू तो आप किसी न किसी तरह से अकसर ही खाते होंगे। कभी सत्तू से भरी लिट्टी का स्वाद चखा होगा तो कभी सत्तू का पराठा और शरबत का लुत्फ भी उठाया होगा। लेकिन क्या कभी आपने सत्तू के लड्डू का स्वाद चखा है। बता दें कि सत्तू के लड्डू (Sattu Ke Laddu) खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। साथ ही इनको बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी सत्तू के लड्डू काफी लाभकारी माने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तू के लड्डू कार्बोहाइट्रेड, फाइबर, प्रोटीन और सोडियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
बहुत लोग मीठा खाने के काफी शौक़ीन होते हैं। ऐसे में उनको खाना खाने के बाद मीठे में कुछ न कुछ जरूर चाहिए होता है। लेकिन कई बार ऐसा मौका भी आता है जब घर में कोई भी मिठाई उपस्थित नहीं होती है। ऐसे में आप घर पर सत्तू के लड्डू बनाकर स्टोर कर सकते हैं। बता दें कि सत्तू के लड्डू से वेट लॉस करने में सहायता मिलती है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कारगर है। इतना ही नहीं स्किन और मसल्स के लिए भी इनका सेवन करना बेहतर माना जाता है। तो आइये जानते हैं सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में।