Pomegranate Health Benefits: फलों में अनार के अनेक लाभ होते हैं। लाल दानों वाले अनार के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचते हैं। आप बिना किसी रोग के भी नियमित रूप से अनार का सेवन कर सकते हैं। प्रतिदिन एक अनार खाने से कई प्रकार की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। यह शरीर को दुरूस्त रखता है। अनार कई घातक रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। आप अनार के दानों का सेवन भी कर सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं। दोनों ही ढंग से ये स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है।
अगर इसके फायदों की बात करें तो अन्य फलों के मुकाबले अनार में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई घातक रोंगों से दूर रखने में मददगार हैं। इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त अनार विटामिन-सी से भरपूर होता है। ऐसे में आप इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अनार का जूस पी सकते हैं। यह सिर्फ शरीर में खून ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि मेमोरी को भी शार्प करता है। आइए जानें इसके अन्य फायदों के बारे में…।
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हर रोज एक अनार जरूर खाएं। चाहें तो आप इसका जूस पी सकते हैं, जिससे दिल से जुड़ी रोंगों से बच सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
2. हाई ब्लड प्रेशर में अनार
आजकल कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है। ऐसे में उनके लिए अनार का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है।
3. डायबिटीज
डायबीटीज के रोगियों को अक्सर ये कंफ्यूजन रहती है कि फलों में किन फलों को खाया जा सकता है। हम आपको बता दें कि शुगर के रोगी आराम से अनार का सेवन कर सकते हैं। अनार इस परेशानी में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।
4. मेमोरी शार्प बनाता है
एक रिपोर्ट के अनुसार अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त तेज हो सकती है। यदि बच्चों को प्रतिदिन अनार का जूस या फिर अनार के दानों को खाने के लिए दिया जाए तो, बहुत असरदार साबित होगा। इससे मेमोरी शार्प होगी।
5. पाचन संबंधी परेशानी में कारगर
अनार में फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायता करते हैं। यदि कब्ज या जलन की परेशानी है, तो अनार खाना काफी लाभकारी होता है।
Disclaimer: इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव कोशिश किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी ज़ी न्यूज़ हिन्दी की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि किसी भी तरीका को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी उपलब्ध कराना मात्र है।