Papaya leaf in dengue: सबसे हेल्दी फलों में से एक माना जाने वाला पपीता कई रोंगों को ठीक करने में सहायता करता है। केवल गूदे में ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियों में भी कई ऐसे गुण उपस्थित होते हैं, जो बीमारी को दूर कर देते हैं। पपीते की पत्तियां प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं और डेंगू बुखार समेत कई रोंगों से लड़ने के लिए सबसे अच्छा घरेलू तरीका बनाती हैं।
पपीते की पत्तियों में फेनोलिक यौगिक, पपेन और एल्कलॉइड होते हैं, जो मजबूत एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, पपैन और एक अन्य कंपाउंड का संयोजन जरूरी प्रोटीन को कारगर ढंग से पचाने में सहायता करता है जो पाचन विकारों को ठीक कर सकता है। इस पत्तियों का अर्क डेंगू से पीड़ित रोगियों में प्लेटलेट काउंट बढ़ाता है।