172
वीडियो में सलमान खान अपने से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है, जिसको लेकर अक्सर फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान अपनी हर एक फिल्म में अपनी शर्ट क्यों उतारते हैं? ये वीडियो हाल में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स 2022 (IIFA 2022) का है। जहां सलमान ने इस बड़े राज से पर्दा उठाया है। दरअसल, इस इवेंट को रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने किया। इसी बीच एक सेशन ऐसा भी था जहां सलमान ने कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए।