हाल ही में शाहरुख खान ने मुंबई पुलिस कर्मियों के लिए होस्ट होने वाले इवेंट ‘उमंग’ में शिरकत की. उन्होंने उमंग फेस्टिवल में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को दीवाना बना दिया. सोशल मीडिया पर शाहरुख का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, वहां अपना जलवा बिखेरते हैं. शाहरुख के पूरे विश्व में करोड़ों फैंस हैं जो उनकी अभिनय के साथ साथ पर्सनालिटी के भी दीवाने हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने मुंबई पुलिस कर्मियों के लिए होस्ट होने वाले इवेंट ‘उमंग’ में शिरकत की. उन्होंने उमंग फेस्टिवल में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को दीवाना बना दिया. सोशल मीडिया पर शाहरुख का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि उमंग 2022 फेस्टिवल में शाहरुख खान ने दमदार परफॉर्मेंस दी. शाहरुख का डांस और अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से किंग खान के दीवाने हो गए. इस इवेंट में शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ से अपने पसंदीदा गानों पर परफॉर्म किया. शाहरुख का एनर्जी भरा परफॉर्मेंस देख कर ऑडियंस झूम उठी. शाहरुख़ के इस वीडियो को 11.8 हजार व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख़ के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “किंग खान बेस्ट हैं.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप बेस्ट हो.”
आपको बता दें कि उमंग फेस्टिवल में शाहरुख समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी परफॉर्म किया. शहनाज गिल ने एक बाद एक परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं, कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया. इस इवेंट में कृति सेनन, तेजस्वी प्रकाश, टाइगर श्रॉफ, दिव्यंका त्रिपाठी, सौम्या टंडन, करण कुंद्रा सहित कई बड़े सेलिब्रिटीज ने शिरकत की.