बॉलीवुड में संगीत की दुनिया में मशूहर होने वाली लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि उनके निधन से पूरी दुनिया शोक में है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस लिस्ट में शामिल है। कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने दुःख जताया है। इस लिस्ट में पहला नाम फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर का है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ‘मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं कई सालों से उनके संपर्क में था। हर 15 दिन में मैं उनके साथ फोन पर बात करता था।
इस साल 1 जनवरी को मैंने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। मुझे बहुत दुख हो रहा है।’ इसी के साथ अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मेरी आवाज ही पहचान है। गर याद रहे और कैसे इस आवाज को कोई भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के इस दुनिया से चले जाने से बहुत दुखी हूं मैं उन्हें श्रद्धांजलि और उनके लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।’ वहीं उनके अलावा विराट कोहली ने भी दुःख जताया है।