157
Ola ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1-pro से खूब नाम कमाया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी प्राप्त कर ली है. अब जिसके उपरांत ओला इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही है. ओला अपनी इलेक्ट्रिक कार तैयारी कर रही है. ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार को टीज किया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार कैसी दिखेगी.