नई दिल्ली:
आज देशभर में जनमाष्टमी (Janmashtmi) मनाई जा रही है। कई लोग मंदिरों में पूजा कर रहे हैं तो वहीं कई घरों में बाल गोपाल कृष्ण के रुप में सजे हुए हैं। इस पर्व पर लोग कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं। वहीं शहरों में कृष्ण भगवान की झांकियां निकाली जाती हैं।इसी बीच कई लोगों ने अपने बच्चे को कृष्ण के रूप में सजाकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की है। वहीं एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने अपने बेटे सूफी का भगवान कृष्ण के रूप में सजे हुए एक वीडियो शेयर किया है।
निति मोहन ने भी शेयर किया फोटो
वहीं कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने भी अपने बेटे लक्ष्य की फोटोज़ शेयर कीं, जो कृष्ण के रूप में तैयार था। उन्होंने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा ‘हैप्पी जन्माष्टमी,’वहीं सिंगर निति मोहन ने भी अपने बच्चे का कृष्ण रूप में फोटो शेयर किया है। कैप्शन देते हुए लिखा, विद माइ नटखट कान्हा।बॉलीवुड अदाकार नील नितिन मुकेश ने अपने बचपन के दिनों की कुछ पुरानी फोटोज़ शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं।ये पर्व वर्ष में एक बार आता है, बता दें कुछ लोगों ने जनमाष्टमी कल यानि 18 अगस्त को भी मनाई।लेकिन ज्यादातर राज्यों में ये आज मनाई जा रही है।