दलेर मेहंदी के गाए गाने कभी लोगों का दीवाना बना दिया करते थे. हालांकि अब उनका पहले जैसा जलवा भले ही ना हो लेकिन आज भी लोग उनके धमाकेदार गानों को भूल नहीं पाए हैं. अब उनके एक पुराने गाने को रिक्रिएट किया जा रहा है, दलेर के फैंस इस गाने के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
जल्द ही पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के चर्चित गाने ‘ना ना ना ना रे’ को रीबूट किया जा रहा है. गाना ‘ना ना ना ना रे’ अब दलेर के फैंस को नए अंदाज में देखने को मिलेगा.ट जल्द ही इस गाने का रिमिक्स बनने जा रहा है. इसे लेकर दलेर ने बहुत खुशी जताई है. इस गाने में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. ‘एनिमल’ में अपने बिंदास अवतार के बाद तृप्ति के करियर ने जबरदस्त उछाल ली है
दलेर की खुशी का नहीं है ठिकाना
गाने का म्यूजिक वीडियो ऋषिकेश की नैसर्गिक छटाओं के बीच सेट किया जाएगा. यह गाना, गाने को मूल रूप से दलेर मेहंदी और समीर अंजान ने लिखा था, सचिन जिगर द्वारा फिर से इस गाने को बनाया जा रहा है. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इस गाने को लेकर कहा, ”ना ना ना ना रे’ को इतने उतसाह के साथ दोबारा लाया जा रहा है कि मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है.