थलापति विजय और निर्देशक लोकेश कनगराज की ‘लियो’ ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई है। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके साथ ही इस फिल्म ने खूब नोट भी कमाए। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अब ‘लियो’ की कमाई में गिरावट आ रही है। इसके बावजूद विजय की फिल्म अपने कलेक्शन में करोड़ों का बढ़ोत्तरी कर रही है। आइए यहां जानते हैं कि ‘लियो’ ने रिलीज के 19वें दिन कितनी कमाई की है?
‘लियो’ वर्ष 2023 की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म है। थलपति विजय की इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अभी ये फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। हालांकि अब ‘लियो’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन फिर भी यह तेजी से 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है। ‘लियो’ की तीसरे सप्ताह की कमाई की बात करें तो फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई 4.15 करोड़ रुपये रही।