152
मुंबई। ‘द ग्रेट भारतीय कपिल शो’ के निर्माताओं ने मंगलवार को शो का नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को हंसी के ठहाके लगाते हुए देखा जा सकता है। सेलिब्रिटी टॉक शो की मेजबानी स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा कर रहे हैं। शो में श्रेयस और रोहित को चीयरलीडर्स के साथ थिरकते देखा जा सकता है। कपिल कहते हैं, ‘रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का स्वागत करें।’ ‘अनफिल्टर्ड’ एपिसोड के प्रोमो में कपिल, रोहित से पूछते हैं, “आजकल स्टंप्स पर माइक होते हैं। क्या कभी ऐसा होता है कि आप किसी पर गुस्सा हो गए हों?।”
रोहित शर्मा ने बेवाक अंदाज में दिए जवाब