चाइनीज SmartPhone मेकर Xiaomi का Mix Flip इस साल लॉन्च किया जा सकता है. इस क्लैमशेल फोल्डेबल SmartPhone के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है. इसे Mix Fold 4 के साथ लाया जा सकता है. पिछले कुछ सालों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है.
Android Headlines की रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi Mix Flip में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है. इसमें 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 800 प्राइमरी कैमरा के तौर पर हो सकता है. इसके अतिरिक्त 60 मेगापिक्सल Omnivision OV60A सेकेंडरी सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है. आमतौर पर, OV60A सेंसर को सेल्फी कैमरा में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन Xiaomi Mix Flip में यह सेकेंडरी रियर कैमरा हो सकता है और यह कवर स्क्रीन की सहायता से सेल्फी लेने में इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस SmartPhone में प्राइमरी डिस्प्ले के अंदर 32 मेगापिक्सल OV32B सेंसर फ्रंट कैमरा सेंसर होने की आसार है. इस सेंसर का इस्तेमाल Xiaomi 14 Ultra और Motorola Edge 40 में भी किया गया था.