मुंबई। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ को ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि क्रिटिक्स ने इसे औसत से नीचे की फिल्म बताया है। लेकिन ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान की इस फिल्म को दूसरे दिन गजब का रिस्पांस मिला है। ओपनिंग डे के कलेक्शन से ‘किसी का भाई किसी की जान’ के मेकर्स और एक्टर्स जरूर निराश हुए होंगे, क्योंकि फिल्म आशा से कम कलेक्शन किया था। लेकिन ईद और शनिवार होने की वजह से दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गजब का उछाल देखा गया।
सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म में टीवी और साउथ इंडस्ट्री के भी कद्दावर कलाकार हैं। शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, मालविका शर्मा, जगपति बाबू, वेंकटेश, राघव जुयाल, जस्सी गिल जैसे कलाकारों ने फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।
बात करें ओपनिंग डे के कलेक्शन की तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 15.81 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ओपनिंग डे यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों से भी बहुत कम है। वर्ष 2019 में ईद के मौके पर रिलीज हुई हिंदुस्तान ने ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जबकि भारत, रेस 3, ट्यूबलाइट, सुल्तान, बजरंगी भाईजान, किक, एक था टाइगर और बॉडीगार्ड ने 20 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था।
वहीं, बात करें ‘किसी का भाई किसी की जान’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इसमें 62 फीसदी से अधिक का उछाल देखा गया। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यानी फिल्म ने दो दिन में 41.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
मेकर्स को इस कलेक्शन से जरूर राहत मिलेगी। अब रविवार के कलेक्शन से फिल्म को बहुत आशा है। ईद और संडे का ‘किसी का भाई किसी की जान’ को कितना लाभ मिलता है, ये तो एक दिन बाद पता चलेगा। लेकिन सलमान खान इस कलेक्शन से यकीनन खुश होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Box Office Collection, Salman khan
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 14:47 IST