मुंबई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फिल्म सीरीज सुपरहिट रही है। गोलमाल फिल्म की कॉमेडी आज भी खूब पसंद की जाती है। फिल्म की कॉमेडी क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं। हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप रही है। ऐसे में रोहित शेट्टी भी अपने दर्शकों के लिए पुराना जादू तैयार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 की तैयारी प्रारम्भ करने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने भी इसकी जानकारी दी थी।
अब गोलमाल के अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने भी साक्षात्कार में फिल्म को लेकर खुलासा किया है। श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए साक्षात्कार में बताया, ‘केवल फैन्स ही नहीं हम लोग भी फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने गोलमाल की अगली फिल्म की घोषणा कर दी थी। लेकिन कोविड-19 के बाद चीजें बदल गईं। यदि ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी कहानी के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन आशा है कि जल्द ही रोहित शेट्टी इस पर काम प्रारम्भ कर देंगे।’