अभिनेत्री ने बुधवार को टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर बॉडी शेमर्स को जमकर फटकार लगायी है. बढे वजन को लेकर ट्रोल करने वाले सभी लोगों को सेलेना ने साफ़ कह दिया है कि वह एक मॉडल नहीं है और ना कभी होंगी.
हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज काफी लंबे समय से बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही थी, जिसपर अब उन्होंने आखिरकार खामोशी तोड़ दी है. अदाकारा ने बुधवार को टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर बॉडी शेमर्स को जमकर फटकार लगायी है. बढे वजन को लेकर ट्रोल करने वाले सभी लोगों को सेलेना ने साफ़ कह दिया है कि वह एक मॉडल नहीं है और ना कभी होंगी. बता दें, जनवरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नजर आने के बाद से ही अदाकारा को उनके बढे वजन की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था.
सेलेना गोमेज ने बुधवार को टिकटॉक पर लाइव आकर ट्रोलर्स द्वारा की जा रही बॉडी शेमिंग पर बात की. अदाकारा ने कहा, ‘ल्यूपस की दवाओं के कारण उनका वजन बढ़ रहा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं [दवा] ले रही हूं, तो मैं बहुत अधिक पानी का वजन रखती हूं, और यह सामान्य रूप से होता है. जब मैं इससे दूर होती हूं, तो मेरा वजन कम होने लगता है.’ सेलेना ने अपने बात जारी रखते हुए कहा, ‘मैं बस किसी ऐसे आदमी को बोलना और प्रोत्साहित करना चाहती थी जो किसी भी तरह की लज्जा महसूस करता है कि वे वास्तव में क्या कर रहे हैं, और वास्तविक कहानी कोई नहीं जानता. मैं बस इतना चाहता हूं कि लोग जानें कि आप सुंदर हैं, और आप अद्भुत हैं. हाँ, हमारे पास ऐसे दिन हैं जहाँ शायद हम बुरा महसूस करते हैं, लेकिन मैं स्वस्थ रहूंगी और अपना ख्याल रखूंगी. मेरी दवाएं जरूरी हैं, और मुझे विश्वास है कि वे वही हैं जो मेरी सहायता करती हैं.’