एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बिजी हैं. उनकी यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन के अतिरिक्त जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में हैं. अब हाल ही दिए एक साक्षात्कार में अर्जुन ने इस फिल्म, अपने करियर, पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ और अपनी बॉडी के लिए ट्रोल किए जाने पर बात की है.
मैं फिजिकली ठीक वैसा नहीं हूं, जैसा होना चाहिए
अर्जुन कपूर ने कहा, “अगर लोग अर्जुन से रिलेट करना चाहते हैं तो इस रोल को एकदम वैसे ही निभाया गया है. मैं उनका दिल जीत लूंगा. मैं फिल्म में जैसे रोल्स करता हूं, वैसा कुछ नहीं हूं, मैं वैसा नहीं हूं, जैसा मैं इश्कजादे में था. मैं वह आदमी नहीं हूं, जिसे आपने गुंडे में देखा था. मैं एक अभिनेता हूं और मैं भिन्न-भिन्न रोल्स करता हूं. क्या होता है कि मुझे अपने लिए बहुत बार गलत समझा जाता है, मुझे मेरी लाइफ के लिए और भी गलत समझा जाता है और यह फैक्ट है कि मैं फिजिकली ठीक वैसा नहीं हूं, जैसा कि एक आदमी को होना चाहिए.”