आमिर खान का लुक वायरल
आमिर खान, सलाम वैंकी की स्क्रीनिंग में फुल डेनिम लुक में नजर आए. ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट और जींस में आमिर खान काफी डैशिंग दिख रहे थे. आमिर खान ने जैकेट की स्लीव्स को कोहनी तक चढ़ा रखा था. वहीं बात आमिर के लुक की करें तो सफेद दाढ़ी और मूछों में उनका स्वैग कमाल का दिख रहा. वहीं सॉल्ट एंड पेपर लुक में वो खूब जम रहे हैं. आमिर के इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ का बोलना है कि नयी फिल्म की तैयारी है, वहीं कुछ ने कमेंट्स में फातिमा का भी जिक्र किया है.
‘पापा कहते…’ पर आमिर खान का डांस
याद दिला दें कि इससे पहले बीते महीने भी आमिर खान चर्चा में थे, जब उनकी बेटी आइरा ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई की थी. पार्टी के एक वीडियो में आमिर खान अपने सुपरहिट गाने ‘पापा कहते है’ पर डांस करते दिख रहे थे.विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो आइरा की सगाई पार्टी का था, जहां सभी एन्जॉय करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा था कि आमिर खान भी इस खास मौके पर काफी खुश हैं और पापा कहते हैं गाने पर डांस कर रहे हैं. वहीं डांस में आमिर के साथ उनके कजिन मंसूर खान भी नजर आते हैं. वहीं वीडियो में दिख रहा था कि आमिर के लिए आइरा के साथ ही बाकी गेस्ट्स चीयर्स कर रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई लाल सिंह चड्ढा
गौरतलब है कि आमिर खान अंतिम बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक थी. याद दिला दें कि लाल सिंह चड्ढा को काफी बायकॉट किया गया था, जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी. हालांकि फिल्म को ओटीटी रिलीज के बाद पसंद किया गया. लाल सिंह चड्ढा के बाद से आमिर ने बतौर अभिनेता किसी भी फिल्म का घोषणा नहीं किया है.