मारुति कारों पर दिसंबर ईयरएंड डिस्काउंट
मारुति इस महीने अपनी कई मॉडल पर धमाकेदार ईयरएंड डिस्काउंट लेकर आई है. कंपनी ऑल्टो 800 पर 52 हजार रुपए, ऑल्टो K10 पर 57 हजार रुपए, ईको पर 28 हजार रुपए, एस-प्रेसो पर 75 हजार रुपए, सेलेरियो पर 39 हजार रुपए, वैगनआर पर 57 हजार रुपए, स्विफ्ट पर 35 हजार रुपए, डिजायर पर 15 हजार रुपए, इग्निस पर 55 हजार रुपए, बलेनो पर 20 हजार रुपए और सियाज पर 60 हजार रुपए का ईयरएंड डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर के अनुसार लाभ दिया जाएगा.
एस-प्रेसो सीएनजी पर सबसे अधिक डिस्काउंट
मारुति की एस-प्रेसो पर कुल 75 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके पेट्रोल वैरिएंट पर कंपनी 65 हजार का डिस्काउंट दे रही है. जिसमें 45 हाजर का कैश, 15 हजार का एक्सचेंज और 5000 का कॉर्पेरेट डिस्काउंट शामिल है. दूसरी तरफ, इसके सीएनजी वैरिएंट को 75 हजार रुपए कम में खरीदा जा सकता है. इस पर कंपनी 65 हजार का कैश डिस्काउंट और 15 हजार का एक्सचेंज ऑफर दे रही है. बता दें कि इसके LXi सीएनजी वैरिएंट की मूल्य 5.90 लाख रुपए और VXi सीएनजी वैरिएंट की मूल्य 6.10 लाख रुपए है.