विक्रांत मैसी के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ में अपने बहुत बढ़िया प्रदर्शन से अदाकार ने हर किसी का दिल जीत लिया. इस तरह वह इस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के शीर्ष दावेदारों में से हैं. अगले महीने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा से पहले विक्रांत मैसी ने अपनी मनोस्थिति साझा की है. साथ ही सम्मान पर अपने बयान से हर किसी का ध्यान आकर्षित करते नजर आए हैं.
’12वीं फेल’ से विक्रांत ने जीते दिल
फिल्म ’12वीं फेल’ की बात करें तो यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है. इसमें विक्रांत मैसी ने मुख्य किरदार निभाई है. जीवनी पर आधारित फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिली. साथ ही विक्रांत मैसी ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना दिया. फिल्म को देखने के बाद अदाकारा उर्मिला मातोंडकर और व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट कर अदाकार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की मांग की.