टेक्नोलॉजी एक ऐसी दुनिया है जिसमें तेजी से परिवर्तन होते हैं. पिछले कुछ वर्षों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से विस्तार हुआ है. टेक कंपनियां तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना रही हैं. Open AI ने जब से ChatGPT को पेश किया है तब से एआई का जमकर क्रेज बढ़ गया है. अब OpenAI गूगल को सीधी भिड़न्त देने को मोड में है.
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई, और मेटा जैसे कुछ बड़ी टेक कंपनियां के बीच में अक्सर आगे निकलने की होड़ मची रहती है. अब ओपन एआई गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को सीधे भिड़न्त देने के लिए अपना स्वयं का सर्च इंजन ला रहा है. OpenAI का यह सर्च इंजन AI पावर्ड सर्च इंजन होगा.
Open AI का पॉवरफुल सर्च इंचन
ChatGPT लाकर एआई की दुनिया में तहलका मचाने वाली Open AI अब एक पॉवरफुल सर्च इंजन पर काम कर रहा है. इस सर्च इंजन का नाम SearchGPT है. कंपनी की तरफ से यह घोषणा किया गया है कि SearchGPT में सर्च और उसके परिणाम को बेहतर बनाने और सोर्सेज का हवाला देने के लिए बिजनेस पॉर्टनर्स से इंफॉर्मेशन शामिल की जाएगी. OpenAI के इस सर्च इंजन का मकसद AI की ताकत को वेब की जानकारी से कनेक्कट करना है. कंपनी का बोलना है कि SearchGPT यूजर्स को अधिक तेजी के साथ जानकारी हासिल कराएगा.
यूजर्स को मिलेंगे तेजी से मिलेंगे जवाब
आपको बता दें कि OpenAI अभी SearchGPT की टेस्टिंग कर रहा है. अभी यह डेवलमेंट फेज में है. इसलिए अभी इसे कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है. कंपनी SearchGPT को ChatGPT के साथ इंटीग्रेट कर सकती है. कंपनी का बोलना है कि मौजूदा समय में उपस्थित सर्च इंजन में यूजर्स को कई बार अपने प्रश्नों का ठीक उत्तर पाने के लिए बार-बार प्रयास करनी पड़ती है. हम इस प्रॉसेस को आसान बनाना चाहते हैं. कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि SearchGPT यूजर्स को तेजी के साथ सीधे उत्तर देगा.