रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का तेरहवां सीजन जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है. फैंस इस शो का काफी इन्तजार कर रहे हैं. इस सीजन में डेजी शाह, अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स शामिल हैं. अभी सब दक्षिण अफ्रीका में हैं जहां इस सीजन का आयोजन किया जाएगा. हाल ही में एक समाचार आईं है कि उस शो में जल्द ही नयी एंट्री होने वाली है.
अब्दु रोज़िक को अब किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है. ताजिकिस्तानी गायक ने रियलिटी शो BIG BOSS 16 में अपनी भागीदारी के साथ बहुत प्रसिद्धि हासिल की. वह सलमान खान के शो के इतिहास में सबसे प्यारे और मजबूत प्रतियोगी बने. वह मंडली का हिस्सा थे और BIG BOSS 16 के घर के अंदर शिव ठाकरे के सबसे करीबी दोस्त थे.
खैर ऐसा लगता है कि फैंस इस जोड़ी को काफी मिस कर रहे थे, जिस कारण अब ये जोड़ी फिर से एक बार रियलिटी शो में साथ नजर आ सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अब्दु को खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक अब्दु रोजिक को खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है, जिसे दक्षिण अफ्रीका में शूट किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, वह निर्माताओं के साथ वार्ता कर रहे हैं और यदि सब कुछ ठीक रहता है, तो वह दक्षिण अफ्रीका की रोमांच से भरी अपनी यात्रा पर बेस्टी शिव ठाकरे के साथ शामिल होंगे. अब देखना ये होगा कि अब्दु की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी की नहीं. अब्दु रोजिक हाल ही में मुंबई में खोले गए अपने रेस्तरां बर्गिर के प्रचार में व्यस्त हैं.