जब बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज की बात आती है, तो हम अक्सर हर चीज को फेस वैल्यू पर लेते हैं। हमें हमेशा से लगता था कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ सब कुछ अच्छा चल रहा है, लेकिन हमें क्या पता था कि एक समय ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। हाल ही में, टेली स्टार और BIG BOSS 16 (Bigg Boss 16) की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur) ने मेंटल हेल्थ के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुल कर बात की।
बिग बॉस 16 में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाली निमृत ने कुछ दिन पहले कन्फेशन रूम में BIG BOSS से बात करते हुए रो पड़ीं थी। निमृत जब लोकप्रिय टीवी शो छोटी सरदारनी में काम कर रही थी तब डिप्रेशन (depression) से पीड़ित थी। निमृत ने क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस करने और नींद न आने के बारे में बताया।
व्यस्त कार्यक्रम, फाइनेंशियल गोल और रिलेशनशिप ड्रामा के साथ, लगभग हम सभी चिंता, तनाव, डिप्रेशन से जूझते हैं और अपने मेंटल हेल्थ को स्थिर करने की आशा करते हैं। आज हम मेंटल हेल्थ रोग के शुरुआती संकेतों और विभिन्न चीजों पर एक नजर डालें, जो आप शीघ्र बेहतर महसूस करने के लिए कर सकते हैं।
मेंटल हेल्थ रोग के शुरुआती लक्षण
- लगातार उदास महसूस करना
- ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत
- भय/चिंता
- मूड स्विंग्स
- सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहना
- सोने में परेशानी
- खाने की आदत में बदलाव
- शराब की लत
- क्रोध
- दूसरे लोगों की भावनाओं को न समझना पाना
- दैनिक समस्याओं का सामना करने में असमर्थता
मेंटल डिजीज से निपटने के आसान तरीके
- हर दिन अपनी भावना को लिखना प्रारम्भ करें।
- उस गाने को सुनने जिसे आप बचपन में सुनते थे।
- अपनी मां के साथ टहलने जाएं या अपने पिताजी को गले लगाएं।
- एक हॉबी चुनें या वह चीजें करने की प्रयास करें, जो आप एक बच्चे के रूप में करना पसंद करते थे। नाचो, गाओ, पेंट करो या पियानो बजाना सीखो। ।
- प्रकृति में सैर करने से बेहतर कुछ नहीं है। एक पार्क खोजें, कुछ विटामिन डी का आनंद लें और अपने दिन का अधिकतम फायदा उठाएं