175
अक्टूबर 2022 में अरबपति Elon Musk ने Twitter का टेकओवर कर लिया था. तब से, कंपनी कई बदलावों से गुजरी है. पिछले कुछ महीनों में, इन परिवर्तनों ने न सिर्फ कंपनी को प्रभावित किया है बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए भी चिंता का विषय रहा है. अब, लेटेस्ट अपडेट ने कथित तौर पर कुछ यूजर्स के लिए एक फीचर को हटा दिया है. एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि लेटेस्ट ट्विटर अपडेट ने प्रोफाइल पेज से “Send a Direct Message” ऑप्शन को हटा दिया है.