टाटा ग्रुप (Tata group) की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) ने जून तिमाही ने नतीजे जारी कर दिए हैं. जून तिमाही में Tata Elxsi का शुद्ध फायदा 2% बढ़कर 189 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 185 करोड़ रुपये था. हालांकि, तिमाही के दौरान परिचालन से रेवेन्यू 17% बढ़कर 850 करोड़ रुपये हो गया. एक वर्ष पहले की समान अवधि में यह 726 रुपये था. समीक्षाधीन अवधि में कर पूर्व फायदा (PBT) साल-दर-साल 9% बढ़कर 248 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी ने क्या कहा?
सेगमेंट वाइज, औद्योगिक डिजाइन और विज़ुअलाइज़ेशन डिवीजन ने कॉन्सटेंट करेंसी टर्म में सालाना आधार पर 41% की मजबूत वृद्धि दर्ज की. कंपनी ने बोला कि उसकी डिजाइन-डिजिटल पेशकश चुनौतीपूर्ण ग्लोबल बाजार माहौल में वॉल्यूम-बेस्ड विकास को बढ़ावा दे रही है. टाटा एलेक्सी ने स्टॉक एक्सचेंजों को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, ”परिवहन सेगमेंट लगातार अच्छी वृद्धि दिखा रहा है, कॉन्सटेंट करेंसी टर्म में 17 फीसदी की राजस्व वृद्धि दर्ज कर रहा है और सॉफ्टवेयर डिफाइंड व्हीकल (SDV) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में एक हेल्दी बड़ी डील पाइपलाइन है.”
कंपनी का EBITDA या ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई, पिछले वित्त साल की समान तिमाही में ₹221 करोड़ से 4.1 फीसदी बढ़कर ₹230 करोड़ हो गई. जबकि इसका ऑपरेटिंग मार्जिन Q1FY23 में 30.5 फीसदी से घटकर Q1FY24 में 27.1 फीसदी हो गया. तिमाही के लिए कंपनी का EBITDA मार्जिन 29.6 फीसदी रहा.
शेयरों के हाल
कंपनी के शेयर आज 7,695 रुपये पर बंद हुए हैं. पिछले पांच दिन में यह शेयर 4.49% और इस वर्ष YTD में यह शेयर 22.14% चढ़ गया है. पिछले पांच वर्ष में यह शेयर 451.81% का रिटर्न दिया है. टाटा एलेक्सी के शेयर का मैक्सिमम रिटर्न 21,885.71% का है. इस दौरान इसकी मूल्य 35 रुपये से बढ़कर 7,695 रुपये तक आ गई है. यानी इस दौरान यदि किसी ने इस शेयर में 35 रुपये के हिसाब से एक लाख रुपये लगाए होते तो उसे अब तक 2.19 करोड़ रुपये का फायदा होता.