अगर आप भी घर पर सरलता से लच्छेदार पराठा नहीं बना पाती हैं. तो आपको मास्टरशेफ कुणाल कपूर के इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए. जिसके बाद आपके हाथ के लच्छे पराठे खाकर आप अपनी खूब प्रशंसा बटोर पाएंगी.
हम सभी को लच्छा पराठा खाना काफी अधिक पसंद है. यह एक नॉर्थ भारतीय रेसिपी है. हमारे घरों में अक्सर लच्छा पराठा बनाया जाता है. हालांकि कुछ लोगों की लगता है कि घर की बजाय लच्छा पराठा होटल या रेस्तरां में अधिक अच्छे से बनाया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि आप अपने घर पर भी बहुत सरलता से होटल जैसे कुरकुरे लच्छेदार पराठे बनाकर खा सकती हैं. ऐसे में यदि आप भी घर पर सरलता से लच्छेदार पराठा नहीं बना पाती हैं. तो आपको मास्टरशेफ कुणाल कपूर के इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में…
ऐसे बनाएं लच्छा पराठा
लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और गेहूं का आटा गूंथ लें. आटा गूंथने के समय इसमें नमक, चीनी, ऑयल और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें. इस आंटे को दूध से गूंथ कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. करीब आधे घंटे बाद लोई बनाएं और फिर इसे घी लगाकर बेल लें. अब उंगलियों की सहायता से फोल्ड कर परत बनाएं और अच्छे से स्ट्रेच करते हुए स्विस रोल की तरह बेलें. इसे बेलने के बाद तवे पर सेंक लें. इस दौरान ध्यान रखें कि पराठे को बिल्कुल धीमी आंच पर सेंकना है. इसके ऊपर घी लगाते हुए अच्छे से सेंक लें. गरमा-गरम पराठे को सेंकने के बाद अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ खाएं.
शेफ कुणाल कपूर के यह टिप्स करें फॉलो
लच्छेदार पराठा बनाने के लिए आटे को गूंथ को इसे थोड़ी देर के लिए रख दें. जिससे कि आटा नरम हो जाए.
जब आटे से लच्छा बेलकर लोई बना लें. इसके बाद इसको 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें. जब आप इसे फ्रिज में रखेंगे को बटर अच्छे से जम जाएगा. फिर जब आप इसको सेकेंगे तो यह परत के परत लच्छेदार बनेंगे.
आप लोहे की तवा या कुकर में लच्छा पराठा बना सकती हैं. इसके लिए नॉन स्टिक तवे का उपयोग न करें.
वहीं यदि आप इसे स्टोर करना चाहती हैं. तो पराठे को बेलकर आधा सेंक लें. फिर जब यह ठंडा हो जाए तो बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉइल में लपेट कर फ्रिज में रख दें.
इस तरह से आप 2-3 हफ्ते के लिए इन्हें स्टोर कर सकते हैं.
जब आपका मन करें तो स्टोर किए हुए पराठों को सेंक कर खा सकते हैं.