Share Market Closing Bell: ग्लोबल बाजार से मिल रहे सुस्त संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की आरंभ मायूसी भरी रही। प्री-ओपनिंग में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूट गए। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद बाजार रिकवरी मोड में दिखा। फिर 10.20 से 11 बजे तक बाजार में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। फिर इंडक्टिव क्लोजिंग शुरु होने से ठीक पहले सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से गिर गए। क्लोजिंग बेल के समय सेंसेक्स 27.09 अंक चढ़कर 73,876.82 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 6.90 अंक गिरकर 22,446.40 पर बंद हुआ। आज बाजार में 3945 कंपनियों के स्टॉक कारोबार कर रहे थे। इसमें 2763 कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिली। जबकि, 1074 कंपनियों के शेयर में लाल का निशान दिखा। 108 कंपनियों के शेयर रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मिडकैप इंडेक्स में लगातार आठवे दिन तेजी देखने को मिली। शुगर, फर्टिलाइजर, शिपिंग, मेटल, ऑयल और गैस के स्टॉक में आज तेजी देखने को मिली।
कैसा रहा सेंसेक्स निफ्टी का हाल
बीएसई के तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में 14 कंपनियां कारोबार करते हुए फायदा में बंद हुई। जबकि, 16 कंपनियों के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पर क्लोजिंग तक सभी सेक्टरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। सबसे अधिक गिरावट 244.30 अंकों की एफएमसीजी सेक्टर में देखने को मिली। इसके अलावा, ऑटो, फॉर्मा, प्राइवेट बैंक, रियलिटी और हेल्थ केयर में गिरावट देखने को मिली। जबकि, आईटी और पीएसयू बैंकिंग में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और बजाज फाइनेंस के स्टॉक टॉप गेनर्स में शामिल हुए। जबकि, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डी, ब्रिटेनिया और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में शामिल हुए हैं।
कैसा रहा सुबह का कारोबार
कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों, कच्चे ऑयल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 281.18 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 73,622.73 अंक पर आ गया थी। एनएसई निफ्टी 93.15 अंक या 0.41 फीसदी फिसलकर 22,360.15 अंक पर रहा था। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की225 और हांगकांग का हैंगसेंग हानि में रहे थे। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार मंगलवार को मुख्यत: नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।