नई दिल्ली। टेस्ला किंग एलन मस्क की कंपनी में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। पहले कंपनी ने कैलिफोर्निया स्थित अपने ऑफिस को बंद करने का फैसला किया तो अब कंपनी ने अपने 200 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। कंपनी ने एक ही झटके में 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल लिया है। ये सभी कर्मचारी ऑटो पायलट टीम में काम करते थे, जिन्हें हर घंटे के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन अब ये टीम का हिस्सा नहीं है। कंपनी ने इन्हें निकाल दिया है।
टेस्ला में कर्मचारियों की छंटनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति अपने प्लांट को बंद करने का फैसला किा है। इसके बाद अब कंपनी ने वहां काम करने वाले 200 लोगों की छुट्टी कर दी है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही एलन मस्क ने कहा था कि वो अपनी कंपनी में रेगुलर काम करने वाले 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी पर काम कर रहे हैं। वहीं कंपनी में ऑटो पायलट मोड पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात कही थी,लेकिन इसके विपरीत एलन मस्क ने घंटे के हिसाब से सैलरी पाने वाले 200 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी।