अगर आपके पास में एंड्रॉयड SmartPhone है तो आपकी मौज होने वाली है. दरअसल टेक जायंट गूगल अपने करोड़ों SmartPhone यूजर्स के लिए कुछ नए एआई फीचर्स रोलआउट कर रहा है. गूगल के नए एआई फीचर्स SmartPhone यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगे. हालांकि गूगल के लेटेस्ट एआई फीचर्स फिलहाल अभी उन स्मार्टफोन्स पर ही काम करेंगे जो एंड्रॉयड 15 पर रन कर रहे होंगे. यदि आपने अपना SmartPhone अपडेट कर लिया है तो आप भी नए फीचर्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं.
गूगल के लेटेस्ट AI फीचर्स में इमेज डिस्क्रिप्शन, स्टिकर कॉम्बो, आडियो कैप्शन जैसे कई सारे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं. ये सभी फीचर्स यूजर्स के कई सारे काम को बहुत आसान बनाने वाले हैं. गूगल धीरे-धीरे एंड्रॉयड 15 यूजर्स के लिए इन लेटेस्ट फीचर्स को रोलआउट कर रहा है. गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन्स में इन्हें प्रवाइड करा दिया है. आइए आपको एक-एक करके सभी फीचर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं.
Expressive Captions Ai features
Google का नया Expressive Captions फीचर काफी उपयोगी होने वाला है. यह फीचर सेंडर के बोलने के ढंग के इमोशन और इंटेंसिटी को दर्शाता है. यह फीचर उन आवाजों को भी आवश्यकता के अनुसार रिड्यूस कर देता है या फिर समाप्त कर देता है जो मुख्य बात से अलग हैं. यह फीचर आडियो और वीडियो को पहले से कहीं बेहतर बनाएगा. यह केवल बातों को ही कैप्शन में नहीं दिखाएगा बल्कि यदि कहीं पर बैकग्राउंड में कोई फुसफुसा रहा है तो कैप्शन में फुसफुसाना हुआ लिखा आएगा. यदि कोई आडियो में तेज आवाज में बोल रहा है
Emoji Kitchen AI features
अगर आप सोशल मीडिया में चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको नया एआई फीचर काफी पसंद आने वाला है. आप मौजूदा इमोजी की सहायता से आप अपना एक नया इमोजी किचन तैयार कर सकते हैं. मतलब आप इमोजी के नए नए स्टीकर बना सकते हैं. मतलब यदि आप किसी पॉनी की बोल में दिल वाला इमोजी चाहते हैं तो आप दो भिन्न-भिन्न कमांड देकर एक नया इमोजी क्रिएट कर पाएंगे. गूगल का यह नया फीचर Apple के Genmoji जैसा ही है.
QR Code in Quick Share
अगर आप फोटो, वीडियो या फिर दूसरे दस्तावेज़ को अधिक शेयर करते हैं तो अब आपका काम आसान होने वाला है. अब आपको डॉक्यूमेंट शेयर करना है तो अब आप इसे केवल क्यूआर कोड को स्कैन करके कर सकेंगे. इसके लिए सबसे पहले आपको मीडिया फाइल को सेलेक्ट करना होगा इसके बाद क्यूआर कोड पर टैप करना होगा. इसके बाद आप इस क्यूआर कोड को उससे स्कैन कराएं जिसे सेंड करना है. इसका एक सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि किसी को यदि कोई फाइल ट्रांसफर करना है तो उसका नंबर सेव किए बिना ही आप उसे फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं.
Google Drive में ऑटो एन्हांसमेंट की सुविधा
नए फीचर्स के आने के बाद आपको गूगल ड्राइव में कुछ नयी सुविधाएं मिलने वाली हैं. गूगल ड्राइव में अब बेहतर स्कैन करने की सुविधा मिलेगी. अब आपको अपने फिजिकल डॉक्यूमेंट की बस फोटो क्लिक करना होगा और इसके बाद ऐप आपके उस डॉक्यूमेंट को आपके फेवरेट फॉर्मेट में उसे सेव कर देगा.