1 जनवरी, 2023 से कई ऑटोमेकर अपनी गाड़ियों को महंगा करने वाले हैं. इसमें फोर-व्हीलर से लेकर टू-व्हीलर तक अनेक कंपनियां शामिल हैं. इतना ही नहीं, कुछ इलेक्ट्रिक कंपनियों भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. हालांकि, इस बीच हीरो मोटोकॉर्प अपने दो मॉडल की कीमतों में गुपचुप ढंग से वृद्धि कर दिया है. कंपनी ने जिन गाड़ियों का महंगा किया है वो एक्सट्रीम 160R और एक्स्ट्रीम 200S है. इन दोनों बाइक की नयी कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं.
कीमत बढ़ाने को लेकर कंपनी ने बोला कि मोटरसाइकिल और स्कूटर की इनपुट कॉस्ट महंगी हो चुकी है, जिसके चलते कंपनी को ये कदम उठाना पड़ा है. हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों के असर को कम करने के लिए कंपनी ग्राहकों को फाइनेंशियल सॉल्यूशन देती रहेगी. इन दोनों बाइक के कुल 6 वैरिएंट की कीमतों को बढ़ाया गया है. हालांकि, कंपनी ने एक्सप्लेस 200 4V की मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं किया है.
एक्सप्लस 200 4V का इंजन और फीचर्स
>> हीरो Xpulse 200 4V में आगे 276mm और पीछे 220mm पेटल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है. सिंगल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया गया है. बाइक 199.6cc, ऑयल कूल्ड मोटर द्वारा चलती है जो 8,500 आरपीएम पर 19.1 पीएस की अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.35 एनएम जनरेट करती है. इसे 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.
>> बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें गोल LED हेडलैंप, प्रमुख फ्रंट बीक, स्पोर्टी डुअल-टोन ग्राफिक्स, कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन, बॉडी-कलर्ड रियर-व्यू मिरर, नक्कल गार्ड, वायर स्पोक व्हील, टूथ ब्रेक पेडल, एल्युमीनियम स्किड प्लेट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट शामिल हैं. बाइक में ईको मोड इंडिकेटर और गियर इंडिकेटर के साथ डिजिटल LCD स्पीडोमीटर है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है, जिससे उपयोगकर्ता कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी फीचर्स से लैस है.
एक्सट्रीम 160R का इंजन और फीचर्स
>> इस बाइक में मॉर्डन स्ट्रीटफाइटर और रियल वर्ल्ड के परफॉर्मेंस के लिए 163cc एयर-कूल्ड बीएस-6 इंजन मिलता है. जिसमें एक्ससेन्स (Xsens) टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड प्रोग्राम-फ्यूल-इंजेक्शन शामिल हैं. यह इंजन 6500 rpm पर 15.2PS का पावर आउटपुट देता है. यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार केवल 4.7 सेकेड में पकड़ लेती है. मोटरसाइकिल के साथ “हीरो कनेक्ट” एम्बेडेड है. यह एक स्मार्ट मोबिलिटी डिवाइस है जिसके जरिए राइडर्स कनेक्टेड रहते हैं, और इससे वे लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं.
>> इस बाइक में जियो फेंस अलर्ट दिया है. जब भी आपकी बाइक तय किए गए एरिया से बाहर निकलती है तब ऐप पर नोटिफिकेशन मिलता है. यदि आप बाइक को फिक्स स्पीड लिमिट से अधिक चलाते हैं तब भी ऐप पर नोटिफिकेशन आएगा. इसमें टॉपल अलर्ट दिया है, जो मोटरसाइकिल के गिरने की स्थिति में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर पर एप नोटिफिकेशन और SMS भेजता है. टो अवे अलर्ट फीचर से कोई गलत एक्टिविटी का भी पता चलता है. यदि कोई डिवाइस को अनप्लग करता है तभी उसको नोटिफिकेशन आपकोम मिलेगा.