ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक अशुभ ग्रह से रूप में देखा गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार राहु इस समय मेष राशि में गोचर कर रहा है। मेष राशि में राहु का प्रवेश 12 अप्रैल 2022 को हुआ था। जिसके बाद अब राहु का फिर से गोचर होने वाला है। दरअसल राहु 30 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करेगा। राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।
कर्क राशि
राहु इस समय कर्क राशि वालों के 10वें रेट में स्थित है। राहु की ऐसी स्थिति कर्क राशि वालों के लिए शुभ बताया जा रहा है। राहु जब मीन राशि में प्रवेश करेगा तो उस दौरान कर्क राशि वालों के बिजनेस में जबरदस्त तरक्की होगी। इसके साथ ही व्यापार में आर्थिक फायदा के कई अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त जॉब में तरक्की का भी योग बनेगा। हालांकि इस दौरान यदि राहु के मंत्रों का जाप करवाएंगे तो अधिक फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: North Direction Vastu: घर की उत्तर दिशा में लगा लें ये 4 पौधे, हमेशा भरी रहेगी घर की तिजोरी
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु का गोचर किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। दरअसल इस दौरान सिंह राशि के जातकों को विदेश यात्रा का योग बनेगा, जो कि आर्थिक दृष्टि से भी फायदेमंद साबित हो सकता है। अक्टूबर, 2023 में होने वाले राहु के गोचर से फिजूलखर्ची बढ़ेगी। हालांकि कुछ समय बाद स्थित अच्छी हो जाएगी। यदि कुंडली में राहु का असर है तो ऐसे में शिवलिंग पर जल अर्पित करना फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक राशि
अक्टूबर में होने जा रहे राहु के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को विशेष फायदा मिलेगा। दरअसल इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन होने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से राहु का गोचर इस राशि के लिए शुभ नहीं बताया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा।