Shani Nakshatra Parivartan 2022: शनि ने 18 फरवरी से धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर शुरू कर दिया है। शनि इस नक्षत्र में मार्च 2023 तर रहेगा। शनि राशि बदलाव की तरह ही शनि नक्षत्र बदलाव का भी लोगों के जीवन पर खास असर पड़ता है। इस नक्षत्र गोचर की बात करें तो इससे 4 राशि वालों को जबरदस्त फायदा प्राप्त होने के संभावना रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी बढ़ेगी और किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की भी प्रबल संभावना है। जानिए इस नक्षत्र गोचर का राशियों पर असर।
मेष राशि: जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंताजर कर रहे थे उनके लिए ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस अवधि में नौकरी में प्रमोशन मिलने के साथ-साथ सैलरी बढ़ने के भी संभावना दिखाई दे रहे हैं। सुखद यात्रा का योग बन रहा है। सैलरी बढ़ने के प्रबल संभावना हैं। संपत्ति या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन काफी बहुत बढ़िया रहने वाला है।
वृषभ राशि: इस अवधि में किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा फायदा प्राप्त होने के संभावना रहेंगे। पैसों का आगमन होता रहेगा। धन में वृद्धि के संभावना हैं। यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। बिजनेस जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल है। कामकाजी लोगों के लिए ये अवधि काफी शुभ रहने वाली है।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को इस अवधि में धन प्राप्त होने के योग हैं। पुराने ऋण से मुक्ति मिलेगी। सैलरी बढ़ने के प्रबल संभावना हैं। बिजनेस में विस्तार करने के साथ तरक्की मिलने के भी योग हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। कोई बड़ी मौजूदि प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि: इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति भी मिल सकती है। अच्छा पैसा बनाने में आप पास रहेंगे। पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा जोड़ने में भी सफल रहेंगे। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मेहनत का उचित फल मिलता नजर आ रहा है। बस शत्रुों से सावधान रहें।