Bonus Share: यदि किसी अच्छी कंपनी पर आपने दांव लगाया है तो समय के साथ बहुत बढ़िया रिटर्न मिलने के अतिरिक्त डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट आदि का लाभ भी मिलता है. विन्नी ओवरसीज लिमिटेड उन्हीं कंपनियों में से एक है. पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी ने शेयरो बाजार में अपने पोजीशनल निवेशकों को 500 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुकी है. अब कंपनी बोनस शेयर के साथ-साथ शेयरों का बंटवारा करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड का घोषणा कर दिया है.
फरवरी में ही है रिकॉर्ड डेट
विन्नी ओवरसीज ने स्टॉक बाजार को दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर का बंटवारा 10 हिस्सों में किया जाएगा. इसके अतिरिक्त हर 10 शेयर पर 13 बोनस शेयर भी देगी. कंपनी ने इस बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 फरवरी के दिन को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी जिस किसी निवेशक का नाम 24 फरवरी तक कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट आदि का लाभ मिलेगा. बता दें, विन्नी ओवरसीज कंपनी T+1 सेटेलमेंट कैटगरी में है इसलिए एक्स-डेट भी 24 फरवरी 2023 ही है.
6 महीने में 500 फीसदी से अधिक का रिटर्न
विन्नी ओवरसीज का आईपीओ 28 सितंबर 2018 को ओपन हुआ था. तब कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 40 रुपये प्रति शेयर तय किया था. लेकिन तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 577 फीसदी की उछाल देखने को मिली है. बीते 6 महीने में इस एसएमई कंपनी के शेयरों का रेट 530 फीसदी से अधिक बढ़ा है. वहीं, बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 40 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली है. कंपनी का 52 वीक हाई 282 रुपये प्रति शेयर है. बता दें, मंगलवार को कंपनी के शेयर एनएसई में 0.02 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 264.85 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था.