Benefits Strawberries: हर्ट जैसी दिखने वाली स्ट्रॉबेरी सुर्ख लाल रंग जितना देखने में खूबसूरत होता है उतना ही खाने में स्वादिष्ट होता है। लाल रंग का रसीला स्ट्रॉबेरी अपनी मनमोहक खुशबू और स्वाद के कारण पूरे विश्व में लोकप्रिय फल माना जाता है। इसकी खुशबू इसे दूसरे फलों से अलग बनाती है। स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इसमें विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
जवां रहना है तो स्ट्रॉबेरी खाएं
स्ट्रॉबेरी कई स्वास्थ्य फायदा के साथ-साथ लंबी उम्र तक जवां रहने तथा आपकी बढ़ती उम्र के असर को कम करती हैं। स्ट्रॉबेरी न्यूटीएंट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। विटामिन सी होने की वजह से यह आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में सहायता करती है। यह कैटरेक्ट मोतियाबिंद होने से रोकती है और कॉर्निया और रेटिना को स्ट्रॉन्ग बनाती है। यह कैंसर से भी बचाती है। पौटेशियम की वजह से यह ब्लड प्रेशर संतुलित रखती है। फाइबर होने की वजह से यह पाचन तंत्र को ठीक रखती है।
स्ट्रॉबेरी यानी सुपरफूड आलिया भट्ट को बहुत पसंद
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सारियस रहती हैं। स्लिम-ट्रिम दिखने के लिए डाइट से लेकर वर्कआउट तक का खास ध्यान रखती हैं। अनहेल्दी खाने को वह अक्सर इग्नोर करती हैं, स्ट्रॉबेरी को सुपरफूड भी बोला जाता है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट जिम और एक्सरसाइज के अतिरिक्त अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। स्ट्रॉबेरी उनका फेवरेट फ्रूट है।
हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड से भरपूर होते हैं, जो आपके दिल को स्वस्थ और हेल्दी रखने में काफी प्रभावीशाली हैं। यदि आप दिल की समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो आपके लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना लाभकारी रहेगा। इससे आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकते हैं। हाल ही में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर दिल रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती।
मसूड़ों और दांतों के लिए काफी फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी में ऐसा एसिड होता है जो कि दांत से दाग को साफ कर उन्हें चमकदार बनाती है। इस फल को आधे भाग में काटकर और उससे अपने मसूड़ों और दांतों को रगड़ने पर इससे मसूडे़ मजबूत भी बनते हैं। या फिर दांतों की सफाई करने के लिए एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, अब उसमें चुटकी भर खाने का सोडा मिलाएं। फिर इसे ब्रश में लगाकर दांतों की सफाई करें यह दांतों की देखभाल का अच्छा तरीका है।
स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर, फोलिक एसिड और कैल्शियम
स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है तथा हमें अधिक खाने और अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचाता हैं। यह वजन कम करने के लिए एक कारगर तरीका है, क्योंकि इसमें नुकसानदायक फैट और सोडियम नहीं होता। अत: इससे वजन नियंत्रित करने में काफी सहायता मिलती है। प्रतिदिन एक सीमित मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन वजन कम करने के लिए लाभप्रद है।
स्ट्रॉबेरी खाने से गर्भवती स्त्री को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लेकिन यह गर्भावस्था में कुछ हानि भी पहुंचा सकते हैं। यदि अपको स्ट्रॉबेरी से एलर्जी है तो इस फल से दूर रहें। यह आपकी प्रेग्नेंसी के लिए हानिकारक है। ऐसे में आप चिकित्सक की राय से ही कोई फल खाएं।