18 नवंबर 2022 को फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) रिलीज हुई थी. अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस फिल्म को दर्शकों के साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया. इस फिल्म के बाद कई छोटी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बाद भी दृश्यम 2 की कमाई जारी है. एक ओर जहां फिल्म ने 37वें दिन भी करोड़ों में कमाई की है तो दूसरी ओर फिल्म का कुल कलेक्शन 250 करोड़ के पास पहुंच गया है.
200 करोड़ क्लब में दृश्यम 2
अजय देवगन की दृश्यम 2, 250 करोड़ के करीब आ रही है. फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 236 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म दृश्यम 2 ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 64.14 करोड़ रुपये और पहले सप्ताह में 104.66 करोड़ रुपये इकट्ठा किया. वहीं दूसरे सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन 163.48 रुपये रहा. इसके साथ ही तीसरे सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन 196.30 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह 215.70 करोड़ रुपये और पांचवे सप्ताह 224.68 करोड़ रुपये रहा.वहीं फिल्म की कमाई 6वें सप्ताह भी जारी है.
दृश्यम 2 का प्रत्येक दिन का कलेक्शन:
पहले दिन:15.38 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 21.59 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 27.17 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 11.87 करोड़ रुपये
पांचवें दिन: 10.48 करोड़ रुपये
6वें दिन: 9.55 करोड़ रुपये
7वें दिन: 8.62 करोड़ रुपये
8वें दिन: 7.87 करोड़ रुपये
9वें दिन: 14.05 करोड़ रुपये
10वें दिन:17.32 करोड़ रुपये
11वें दिन: 5.4 करोड़ रुपये
12वें दिन: 5 करोड़ रुपये
13वें दिन: 4.68 करोड़ रुपये
14वें दिन: 4.31 करोड़ रुपये
15वें दिन: 4.45 करोड़ रुपये
16वें दिन: 8.45 करोड़ रुपये
17वें दिन: 10.39 करोड़ रुपये
18वें दिन: 3.05 करोड़ रुपये
19वें दिन: 2.53 करोड़ रुपये
20वें दिन: 2.31 करोड़ रुपये
21वें दिन: 1.84 करोड़ रुपये
22वें दिन: 2.62 करोड़ रुपये
23वें दिन: 4.67 करोड़ रुपये
24वें दिन: 6.16 करोड़ रुपये
25वें दिन: 4.65 करोड़ रुपये
26वें दिन: 1.61 करोड़ रुपये
27वें दिन: 1.57 करोड़ रुपये
28वें दिन: 1.43 करोड़ रुपये
29वें दिन: 1.34 करोड़ रुपये
30वें दिन: 1.07 करोड़ रुपये
31वें दिन: 2.02 करोड़ रुपये
32वें दिन: 2.56 करोड़ रुपये
33वें दिन: 0.88 करोड़ रुपये
34वें दिन: 0.82 करोड़ रुपये
35वें दिन: 0.79 करोड़ रुपये
36वें दिन: 0.85 करोड़ रुपये
37वें दिन: 1.20 करोड़ रुपये
‘कैथी’ की रीमेक है ‘भोला’
गौरतलब है कि एक ओर जहां अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का धमाका अब भी जारी है, तो दूसरी ओर उनकी फिल्म भोला ने भी फैन्स को एक्साइटिड कर दिया है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया. बता दें कि ‘भोला‘ तमिल फिल्म ‘कैथी‘ की हिंदी रीमेक है. ‘कैथी‘ में अभिनेता कार्ती ने लीड रोल किया है. फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था. 2019 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी एक कैदी की है, जो तस्करों के एक रैकेट द्वारा हमला किए जाने पर पुलिस की सहायता करता है. पुलिस तब उसे उसकी बेटी के साथ फिर से मिलाने में सहायता करती है.