तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव की है. जहां कीव ओपेरा थियोटर के लोग ‘क्रिसमस इन शेल्टर’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे हैं. ये स्टेज बेसमेंट में बनाया गया है, ताकि रूस के हमलों से बचा जा सके.
ये तस्वीर यूक्रेन के पूर्वी हिस्से के दोनेत्सक क्षेत्र में उपस्थित मारियुपोल शहर की है. जिसपर रूस का नियंत्रण है. यहां नगरपालिका कर्मियों ने क्रिसमस और नए वर्ष के मौके पर स्क्वायर को क्रिसमस ट्री से सजाया है.
ये तस्वीर भी मारियुपोल शहर की है. जहां लोग क्रिसमस और नए वर्ष के मौके पर सजावट कर रहे हैं.
पूर्वी यूक्रेन में रूस के नियंत्रण वाले लुहांस्क क्षेत्र की राजधानी लुहांस्क में क्रिसमस और नए वर्ष के मौके पर लोगों ने एकत्रित होकर क्रिसमस ट्री सजाया है.
डेड मोरोज़ (सांता क्लॉज़) या फादर फ़्रॉस्ट और स्नेगुरोचका (स्नो मेडेन) के रूप में तैयार हुए अदाकार पूर्वी यूक्रेन के रूस नियंत्रित लुहांस्क क्षेत्र की राजधानी लुहांस्क में क्रिसमस और नए वर्ष के मौके पर आए. यहां लोगों ने क्रिसमस ट्री सजाया है.