दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता यूनिवर्सिटी (DSEU) ने पहला उद्योग दिवस मनाया जिसमें कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया। कौशल यूनिवर्सिटी में उद्योग योगदान लाने के इस आयोजन में वीसी, डीएसईयू प्रो (डॉ।) नेहारिका वोहरा ने बोला कि रोजगार बढ़ाने में यह एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उद्योग को उच्च शिक्षा में लाने से युवाओं के लिए रोजगार में अंतराल को दूर किया जाएगा। अगस्त 2020 में स्थापित, कौशल यूनिवर्सिटी ने युवाओं को कौशल प्रदान करने एवं उन्हें उद्योग की जरूरतों के मुताबिक जॉब के लिए तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा प्रणाली में उद्योग की जरूरतों को शामिल करने पर अत्यधिक जोर दिया है।
उद्योग दिवस, उद्योग एवं शिक्षा जगत के जानकारों को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया गया पहला कार्यक्रम है। इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में जे।एल।एल।, मारुति सुजुकी, एच।डी।एफ।सी।, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, बैंक ऑफ बड़ौदा, मैकमिलन, मेट्रोपोलिस आदि जैसे 80 से अधिक संगठनों के 100 से अधिक उद्योग जगत के गौरतलब गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। पिछले 2 सालों में 70 से अधिक कंपनियों के साथ भागीदारी की है। डीएसईयू ने बताया कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को कौशल सशक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक जरूरी हिस्सा रहे हैं, जिसके अनुसार विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं बल्की उन्हें जॉब के लिए तैयार किया जायेगा। हमारे उद्योग भागीदार डी।एस।ई।यू। को एक ऐसी शिक्षा प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं जिसमें एम्बेडेड अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप एवं उद्योग भागीदारों के साथ वार्ता के माध्यम से विद्यार्थियों को असली दुनिया के अनुभवों के साथ तैयार किया जा रहा है।