विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के निर्माताओं ने शुक्रवार को ऋतिक रोशन के आइटम नंबर ‘अल्कोहलिया’ (Alcoholia) का टीजर लॉन्च किया था। आज 17 सितंबर को गाना रिलीज कर दिया गया। म्यूजिक वीडियो में ऋतिक रोशन दिलचस्प ढंग से डांस कर रहे हैं। यूट्यूब पर गानों को करीब 3 घंटे पहले शेयर किया गया है, जिस पर डेढ़ लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं।वीडियो में, ऋतिक रोशन अपने रैकेट के साथ उत्सव मनाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रैक को विशाल-शेखर, स्निग्धजीत भौमिक और अनन्या चक्रवर्ती ने गाया है। गाने का संगीत हिट जोड़ी विशाल-शेखर ने दिया है, जबकि मनोज मुंतशिर ने इसे लिखा है। नेटिजेंस को ऋतिक के डांस के साथ-साथ गाने के बोल पसंद आ रहे हैं।गाने पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘वेधा का दम।’ दूसरा यूजर ऋतिक की प्रशंसा में लिखता है, ‘इन्होंने अपनी एक्टिंग, डांस, एक्शन और लुक से बॉलीवुड का स्तर ऊंचा किया… ऋतिक एक फुल पैकेज हैं। लुक्स, अभिनय और उनके डांस करने के ढंग के क्या कहने।’
‘अल्कोहलिया’ में दिखा ऋतिक का बहुत बढ़िया डांस
‘अल्कोहलिया’ के जरिये दर्शक ऋतिक को करीब 3 वर्ष बाद डांस फ्लोर पर थिरकते हुए देख रहे हैं। वे अंतिम बार वर्ष 2019 में फिल्म ‘वॉर’ में डांस करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।