होंडा की WR-V कार क्रैश टेस्ट में फेल हो गई है. लेटिन NCAP में क्रैश टेस्ट के दौरान इस SUV को महज 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली. भारतीय बाजार में होंडा के जो मॉडल सबसे अधिक बिकते हैं उसमें होंडा WR-V भी शामिल है. पिछले महीने इसकी 415 यूनिट बिकी थीं. साथ ही, सब-फोर मीटर सेगमेंट में बिकने वाली टॉप-10 लिस्ट में ये शामिल रही थी. हालांकि, इसकी सेफ्टी रेंकिंग से इसकी सेल्स पर असर हो सकता है. ये WR-V का 2 एयरबैग्स मॉडल है. इस टेस्ट को सिंतबर 2022 में किया गया है.
होंडा WR-V की क्रैश टेस्ट रेटिंग
होंडा WR-V का क्रैश टेस्ट किया गया तो इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन 41% सेफ्टी स्कोर मिला. चाइइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए भी इसे 41% सेफ्टी स्कोर मिला. पैदल चलने वालों को डिटेक्ट करने के लिए इसे 59% स्कोर मिला. इस तरह इसे 5 में से केवल 1 स्टार रेटिंग मिली. इस रेटिंग के हिसाब से ये कार एडल्ट के साथ बच्चों के लिए भी सुरक्षित नहीं है. खास बात कि हिंदुस्तान में मिलने होंडा जैज भी WR-V बेस्ड है, जिसकी गिनती सेफ कारों में होती है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है.