महिंद्रा की ऑफरोड SUV थार की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है. इस वाहन पर 9 से 10 महीने की लंबी वेटिंग चल रही है. इसी बीच थार के 5-डोर मॉडल को भी स्पॉट किया जा चुका है. हालांकि, अभी इस लग्जरी ऑफरोड SUV खरीदने वालों के लिए बुरी समाचार है. दरअसल, पहले थार को 6 कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं, लेकिन अब कंपनी ने इसके दो कलर वैरिएंट को बंद कर दिया है. बंद होने वाले कलर में मिस्टिक कॉपर और रॉकी बेज है. यानी अब थार को केवल 4 कलर रेड रेज, एक्वा मरीन, गैलेक्सी ग्रे और नेपोली ब्लैक में खरीद पाएंगे. मैनुअल वैरिएंट को रेड और ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे.
महिंद्रा थार का इंजन
महिंद्रा थार में दो इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें पहला 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है. वहीं दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन. जिससे इस एसयूवी को जबरदस्त पावर मिलती है. इसके साथ ही इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है. थार का माइलेज 15.2 kmpl तक है. थार एसयूवी को AX(O) और LX जैसे दो ट्रिम लेवल में खरीद सकते हैं.
महिंद्रा थार के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें टिल्ट एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ओआरवीएम, रिमोट फ्लिप की के साथ सेंट्रल लॉकिंग, ड्रिजिल रेजिस्टेंट इंफोटेनमेंट स्क्रीन (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट के साथ), प्लास्टिक फ्लोर मैट्स, वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंट कंट्रोल स्विच के साथ ड्रेन प्लग्स जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है. इस कार के इंटीरियर को वाटर फ्रेंडली बनाया गया है. इसके कार में क्रूज कंट्रोल, ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है. बिम्बल डिजाइन ने तैयार किया 3D रेंडर
बिम्बल डिजाइन गाड़ियों की 3D रेंडर जारी करता है. यानी कोई कंपनी फ्यूचर में अपना मॉडल कैसा तैयार कर सकती है, इसे लेकर एक सजेशन या आइडिया होता है. उसने महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक वर्जन के जो रेंडर जारी किए हैं, उसमें ये ऑफरोड SUV का डिजाइन चारों तरफ से देखा जा सकता है. रेंडर में इसे का मौजूदा मॉडल से अधिक बल्की लुक दिया गया है. SUV में सामने की तरफ ग्रिल में और ऊपर बड़ी LED लगाई गई हैं. ये किसी ट्यूबलाइट के जैसी हैं. इसकी बॉडी को किसी टैंक के जैसा रग्ड डिजाइन दिया गया है. SUV के टायर बहुत बड़े हैं, जो कार का चारों तरफ बॉडी से बाहर भी निकले हैं.