नई दिल्ली:
GDP Growth Rate FY 2022-23: वित्त साल 2022-23 की पहली तिमाही के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office)ने जीडीपी के आंकड़े पेश कर दिए गए हैं। बुधवार को पेश आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने के संकेतों में रही। पहली तिमाही यानि अप्रैल से जून के लिए पेश आंकड़ों में जीडीपी दर 13.5 फीसदी दर्ज किया गया है, हालांकि केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India)का अनुमान था कि इस वर्ष पहली तिमाही में जीडीपी दर 16.2 फीसदी दर्ज होगा।
एक वर्ष में बदली विकास की तस्वीर
बीते वर्ष में विकास के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी 20.1 फीसदी दर्ज हुई थी। लेकिन इसके बाद आनें वाले तीन तिमाहियों में जीडीपी दर गिरने के आंकड़े दर्ज हुए। वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में जीडीपी गिरकर 8.4 फीसदी हो गई थी। वहीं तीसरी तिमाही में एक बार फिर गिरावट के बाद जीडीपी 5.4 फीसदी दर्ज हुई। चौथी तिमाही में जीडीपी अपने निचले स्तर पर गिरकर 4.1 फीसदी हो गई थी। वहीं नए वर्ष की आरंभ के साथ जीडीपी 13.5 फीसदी यानि दोहरे अंक की वृद्धि पर आ पहुंची है।