भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक APJ अब्दुल कलाम की आज 7वीं पुण्यतिथि है. देशभर में कलाम के चाहने वाले उनकी पुण्यतिथि को भिन्न-भिन्न अदांज में याद कर रहे हैं. कलाम सभी के दिलों पर राज करने वाले थे, उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी. कलाम ने 18 जुलाई 2002 को 11वें राष्ट्रपति का पद संभाला था. उस समय भी कलाम एक वैज्ञानिक के रूप में ऐरोस्पस में कार्यरत थे. पूर्व राष्ट्रपति अपने कामों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे. युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे. आज भी उनके कई कथन है जो युवाओं में जोश भर देते हैं.
राष्ट्रपति कलाम का पोखरण परीक्षण में अहम सहयोग था. परमाणु परीक्षण के समय कलाम जोधपुर के पावटा सब्जी मंडी से ट्रक में सब्जी भरकर और कर्नल के रूप में परीक्षण स्थल पर पहुंचे थे. उस समय अमेरिका हिंदुस्तान पर पैनी नजर बनाए रखा था. जोधपुर शहर में कई जासुस सक्रिय थे. कलाम ने किसी को भनक तक नहीं लगने दिया था. उस समय हिंदुस्तान के पीएम अटल बाजपेयी थे जिनके साठ-गांठ से अमेरिका और पूरी दुनिया को पोखरण परमाणु परीक्षण करके चौक दिया था.
कैसे हुआ था निधन
भारत के पूर्व राष्ट्रपति कलाम 27 जुलाई 2015 को मेघालय में लेक्चर देने के लिए पहुंचे थे, तभी अचानक से दिल का दौरा पड़ा. शीघ्र में कलाम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया. 83 साल के उम्र कलाम ने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया. पूरे राष्ट्र में उस दिन शोक की लहर दौड़ गई. हर कोई जानना चाहता था कि कलाम कैसे चले गए.
कलाम के कुछ कोट्स जो हमेंशा याद रहेगा
“ख़्वाब वह नहीं होते जो हम सोते में देखते हैं, बल्कि ख़्वाब वह होते हैं जो हमें सोने ही न दें.”
“हमें जीवन में कभी किसी से हार नहीं माननी चाहिए और परेशानी को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए.”
“इस दुनिया में किसी को हराना बहुत ही आसान है, लेकिन किसी को जीतना उतना ही कठिनाई है.”
“पहली बार जीत मिलने पर हमें आराम नहीं करना चाहिए. यदि दूसरी बार हार गए तो लोग बोलेंगे कि हमें मिली पहली जीत सिर्फ एक तुक्का थी.”
“अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो सबसे पहले सूरज की तरह जलो.”
“विज्ञान इन्सानियत के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए.”
“जानें कि आप कहां जा रहे हैं.दुनिया में सबसे बड़ी बात यह नहीं जानना है कि हम कहां खड़े हैं, हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”
“जब आपकी आशाएं और सपने और लक्ष्य धराशायी हो जाते हैं, तो मलबे के बीच खोज करें, आपको खंडहर में छिपा एक सुनहरा अवसर मिल सकता है.”
“देश का सबसे अच्छा दिमाग कक्षा की अंतिम बेंच पर पाया जा सकता है.”
“यदि आप समय की रेत पर अपने पैरों के निशान छोड़ना चाहते हैं, तो अपने पैरों को मत खींचो.”