नई दिल्ली, 14 जुलाई। देश के मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास की केंद्र सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अब उनकी सुरक्षा Y कैटेगरी से बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट के आधार पर कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाई है। कुमार को पहले ही वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। मालूम हो को अब पूरे देश में हर जगह कुमार विश्वास को Y+ सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
कुमार विश्वास को अब मिलेगी Y+ सुरक्षा
आपको बता दें कि सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के लोकप्रिय, गणमान्य या वीआईपी लोगों को सुरक्षा दी जाती है। इसे कई कैटेगरी में बांटा गया है। जैसे एक्स, वाय, वाय प्लस, जेड, जेड प्लस और एसपीजी सुरक्षा। आइए जानते हैं उसके बारे में विस्तार से।
कुमार विश्वास की सुरक्षा में एक या दो CRPF के कमांडो रहेंगे
- Y कैटेगरी सुरक्षा: इस श्रेणी में बिना कमांडो के 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिसमें दो पीएसओ भी होते हैं।
- Y+ सुरक्षा : 11 सुरक्षाकर्मी के साथ एक या दो कमांडो भी होता है। मतलब साफ है कि अब कुमार विश्वास की सुरक्षा में एक या दो CRPF के कमांडो रहेंगे।
-
हाईलेवल सुरक्षा
- z कैटेगरी सुरक्षा: इसमें 11 की जगह 22 सुरक्षागार्ड होते हैं, जिसमें चार से पांच एनएसजी कमांडो होते हैं।
- z+ सुरक्षा : ये इंडिया की सबसे बड़ी सुरक्षा श्रेणी है। इसमें 36 जवान होते हैं जिसमें 10 या उससे ज्यादा कमांडो होते हैं।
- SPG सुरक्षा: ये सुरक्षा पीएम या पूर्व पीएम को दी जाती है। यह हाईलेवल सुरक्षा है, जिसकी शुरुआत साल 1985 में हुई थी।