पटना, 14 जुलाई 2022 : जनतान्त्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग सह एस टी डिग्री कॉलेज, सलेमपुर, सोहसराय बिहार शरीफ नालंदा के सचिव श्रवण कुमार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार ने अपने राजनीतिक ओहदे का गलत इस्तेमाल करते हुए एस टी डिग्री कॉलेज में 163 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति के साथ गर्ल्स हॉस्टल के नाम पर UGC का 40 लाख रुपये का गबन किया है। अनिल कुमार ने ये आरोप दस्तावेज को प्रस्तुत करते हुए लगाया।
राज्य सरकार भ्रष्ट मंत्री को बचा लेती है- अनिल कुमार
अनिल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार आए दिन भ्रष्ट अधिकारियों के घरों पर छापे मारती है, लेकिन उन अधिकारियों के मंत्री को बचा लेती है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या उनके मंत्री इतने दूध के धुले हैं? उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा की दशा बर्बाद करने में सत्ता में बैठे लोगों का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने सेवानिवृत फर्जी प्राचार्य अशोक कुमार, इंटर के फर्जी प्राचार्य संजीत कुमार द्वारा जाली दस्तावेज बनाने, फर्जी नियुक्ति करने, फर्जी तरीके से कॉलेज राशि का खाता से निष्कासन, फर्जी डिग्री कॉलेज चलाने, बिहार सरकार से फर्जी रूप से सरकारी अनुदान की प्राप्ति एवं फर्जी तरीके से भुगतान, फर्जी रूप से यू जी सी से विभिन्न मर्दों में फंड प्राप्ति, कॉलेज चपरासी/बैंक चपरासी कृष्णा बहादुर के खाते में पैसे डालकर करोड़ों रुपया की अवैध निकासी की।