नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अब अपनी अगली पीढ़ी को बिजनेस में उतार रहे हैं। देस के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने रिलायंस समूह में अब अगली पीढ़ी को कमान सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है। 27 जून को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेस अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देते हुए अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को ये अहम जिम्मेदारी सौंप दी। मुकेश अंबानी ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी की कमान अपने बेटे आकाश के हाथों में सौंप कर संकेत दिए कि अब वो अपने साम्राज्य को अगली पीढ़ी को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
बंटवारे को लेकर सजग हैं अंबानी
भारत और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने कारोबार को अपनी अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं उनके बच्चों को उन स्थितियों से न गुजरना पड़े, जिससे वो गुजरे हैं। पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी से हिस्सेदारी के बंटवारे को लेकर जो विवाद हुआ, वो नहीं चाहते हैं कि ऐसै कुछ उनके बच्चों के बीच हो, इसलिए वो बंटवारे को लेकर बहुत सोच-समझ और फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं।