नई दिल्ली। मंदी की आहट देखते हुए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स( Netflix) ने एक बार फिर से बड़ी छंटनी की है। नेटफ्लिक्स ने दो महीने में दूसरी बार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। पिछले दो महीने में ये दूसरा मौका है जब कंपनी ने एक साथ बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। इस बार Netflix ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
नेटफ्लिक्स ने दूसरी बार दिया झटका
कंपनी ने दूसरी बार कर्मचारियों को झटका दिय़ा है। कंपनी ने हाल में ही कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। पिछले बार सबसे ज्यादा नौकरियां कंपनी ने अमेरिका ऑफिस में गई थी। मई में कंपनी ने 150 कर्मचारियों, और दर्जनों कॉन्ट्रैक्ट और पार्ट टाइम कर्मचारियों की छंटनी कर खर्च कम किया था तो अब दो महीने में दूसरी बार कंपनी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।