श्लॉस इल्माउ, 28 जून : G-7 शिखर सम्मेलन में सात देशों के समूह ने गरीब और कमजोर लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का ऐलान किया। साथ ही यूक्रेन से कहा कि, वह काला सागर पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दे और घेराबंदी को समाप्त करे। G-7 ने अपने बयान में आगे कहा कि, गरीबों और कमजोर वर्ग के लिए जो सहायता राशि दी जाने वाली है वह वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए जी-7 की संयुक्त प्रतिबद्धता के रूप में कुल 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
यूक्रेन, रूस पर गहन चर्चा
बैठक में G-7 के नेताओं ने यूक्रेन में जंग से उत्पन्न खाद्य संकट पर गहन चर्चा की । शिखर सम्मेलन में रूस से बिना शर्त यूक्रेन के काला सागर में स्थित बंदरगाहों की नाकाबंदी समाप्त करने का आह्वान किया गया है। बता दें कि, रूस ने यूक्रेन के आसपास के महत्वपूर्ण बंदरगाहों पर अपना कब्जा जमा लिया है। इससे यूक्रेन से होने वाले खाद्य उत्पादन और निर्यात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया के कई देश भुखमरी के कगार पर आग गए हैं।