190
दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया. बताया गया कि राष्ट्र के सात शेखों की अबू धाबी के अल मुशरीफ पैलेस में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया. उल्लेखनीय है कि यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को मृत्यु हो गया था.